रायबरेली में बेखौफ चोरों का आतंक… घर में घुसकर जेवर-नकदी लेकर फरार

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रिटायर्ड शिक्षक के घर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने रात के अंधेरे में घर में घुसकर लाखों की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है।

Raebareli: रात गहरी थी, परिवार चैन की नींद में था… और उसी दौरान बेखौफ चोरों ने घर को अपना निशाना बना लिया। सुबह जब आंख खुली, तो सब कुछ बिखरा पड़ा था। अलमारी टूटी, बक्से खुले और लाखों का सामान गायब। रायबरेली में हुई इस वारदात ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है पूरा मामला

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के कचौंदा नानकारी गांव में रिटायर्ड शिक्षक अमर कुमार अवस्थी के घर में बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शनिवार और रविवार की दरमियानी रात घर में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जब परिवार जागा, तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उन्हें चोरी का अहसास हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

नकदी और जेवरात पर हाथ साफ

पीड़ित अमर कुमार अवस्थी के मुताबिक, चोर घर से करीब 2 लाख 25 हजार रुपये नकद ले गए। इसके अलावा सोने के कई कीमती आभूषण भी चोरी हो गए। इनमें 2 हार सेट, 6 चेन, 6 अंगूठी, 2 मांग टीका सेट, 2 बेसर सेट, 4 कंगन, 2 सुई-धागा सेट, 2 झाला सेट और 3 कील शामिल हैं।

रायबरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

चांदी के जेवर भी नहीं छोड़े

चोरों ने चांदी के आभूषणों को भी नहीं छोड़ा। 2 कमर पेटी, 2 पायल सेट, 8 बिछिया सेट, बच्चों के 4 चांदी के कंगन सेट, 4 लॉकेट और 4 चांदी के सिक्के भी चोरी कर लिए गए। इतना ही नहीं, चोर 10 जोड़ी चप्पलें तक अपने साथ ले गए, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्होंने पूरे घर को खंगाल डाला।

गांव में दहशत का माहौल

इस बड़ी चोरी के बाद पूरे गांव में डर और असुरक्षा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की वारदात से लोगों में भय पैदा हो गया है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

कुछ ही पलों में उजड़ गई तीन जिंदगियां! रायबरेली की सड़कों पर जानें ऐसा क्या हुआ?

पुलिस जांच में जुटी

अमर कुमार अवस्थी ने मिल एरिया थाने में प्रार्थना पत्र देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

Location :  RaeBareli

Published :  19 April 2026, 7:16 PM IST

Related News

Advertisement