Haldwani Crime: आधी रात SOG बनकर ऑफिस में घुसे बदमाश, तमंचे ताने तो खुला लाखों की लूट का राज
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में बुधवार देर रात 8 से 10 बदमाशों ने खुद को SOG टीम बताकर कमर्शियल ऑफिस में धावा बोल दिया। तमंचे के बल पर करीब 8 लाख रुपये, सोने की अंगूठियां, दो चेन और 12 मोबाइल लूटकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार टीमें गठित कर जांच शुरू कर दी है।