रायबरेली हाईवे पर दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार कार ने युवक को कुचला, मौके पर मौत

रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी कार और चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Raebareli: रफ्तार की एक चूक और सब कुछ खत्म… रायबरेली में एक बार फिर तेज रफ्तार ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। बाइक से घर लौट रहे युवक को क्या पता था कि रास्ते में मौत उसका इंतजार कर रही है। एक तेज रफ्तार कार आई और टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

क्या है पूरा मामला

रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर मनचितपुर के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे मामला हिट एंड रन का बन गया है।

रायबरेली में आग का तांडव! ट्रांसफॉर्मर, तीन घर जले… बकरियों की मौत

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के किलौली गांव निवासी 32 वर्षीय अरमान पुत्र उस्मान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अरमान अपनी बहन से मिलने मिल एरिया थाना क्षेत्र के अमावा गया हुआ था। रविवार को वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

विपरीत दिशा से आई कार बनी मौत की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब अरमान हाईवे पर जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अरमान सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कुछ ही पलों में उजड़ गई तीन जिंदगियां! रायबरेली की सड़कों पर जानें ऐसा क्या हुआ?

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  RaeBareli

Published :  19 April 2026, 7:06 PM IST

Advertisement