हिंदी
चंदौली में खुलेआम उड़ी कानून की धज्जियां
Chandauli: यूपी के चंदौली में दबंग बेखौफ है। उन्हें किसी कानून का भी भय नहीं है। अलीनगर थाना क्षेत्र में युवक और युवती की घर के आंगन में बेखौफ होकर हर्ष फायरिंग की तस्वीर सामने आयी है। फायरिंग के बाद उन्होंने असलहे का प्रदर्शन किया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। इस वीडियो ने स्थानीय पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।
मामला अलीनगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला सामने आते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया है।
जानकारी के अनुसार युवक और युवती द्वारा बेखौफ होकर हर्ष फायरिंग की गई। मनबढ़ लोगों ने टेबल पर सजाकर असलहों का प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शन के साथ-साथ कि कई राउंड हवाई फायरिंग की। असलहों के प्रदर्शन और फायरिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इस तरह की लापरवाही किसी बड़े दुर्घटना का कारण बन सकती थी।
चंदौली के परिषदीय विद्यालय में शिक्षकों के बीच विवाद, बीईओ ने मांगा जवाब
गौरतलब है कि जनपद में आए दिन असलहे का प्रदर्शन हो रहा है। इससे प्रतीत होता है कि दबंगों को पुलिस और कानून का कतई भय नहीं है। इस तस्वीर ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो की सत्यता के साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह घटना कब और कहां की है। सीओ ने आगे बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल किया गया असलहा लाइसेंसी है या अवैध। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी में आठ माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुराल पर गंभीर आरोप
पुलिस का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार लाइसेंसी हैं या अवैध।
Location : Chandauli
Published : 21 December 2025, 4:53 PM IST