चंदौली में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा, जापानी नागरिकों को ऐसे बनाते थे निशाना
चंदौली में एक ऐसे साइबर नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जिसके तार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े बताए जा रहे हैं। मुगलसराय में पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ हुआ, जहां से विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने का आरोप है।