अलीगढ़ में महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

यूपी के अलीगढ़ में रविवार को पुलिस महकमे के लिए एक दुखद खबर सामने आयी है। खबर से पुलिस महकमे में सन्नाटा पसर गया। सिपाही की माैत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 November 2025, 4:26 PM IST
google-preferred

Aligarh: यूपी के अलीगढ़ में रविवार को एक महिला पुलिसकर्मी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद पुलिस महकमे में शोर की लहर दौड़ गई। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना इलाके के जवाहर नगर कॉलोनी की है।

मृतका महिला पुलिसकर्मी की पहचान आगरा निवासी हेमलता के रूप में हुई है। वह अलीगढ़ के थाना रोरावर में तैनात थी। थाना बन्ना देवी क्षेत्र के जवाहर नगर कॉलोनी में कुछ समय से अकेली किराए के रूम में रह रही थी।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपह मकान मालिक की नजर कमरे के अंदर पड़ी तो वह चौंक गए। हेमलता का शव लटका हुआ दिख रहा था। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर जांच शुरू की।  पुलिस ने मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

हेमलता के पिता कर्मवीर चाहर ने बताया कि मौत से दो घंटे पहले बेटी ने फोन कर घर आने की सूचना दी थी। उसे चाचा की बेटी की शादी में शामिल होना था। वह बहुत खुश थी। ऐसे में खुशी के बीच कोई कैसे आत्महत्या कर सकता है।

अलीगढ़ में हैवानियत: रुपये देकर बच्चियों को बहकाया… और फिर अंधेरे में करने लगा गलत हरकत, मासूम की चीख से बची दोनों की जान

पुलिस ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया. टीम ने कमरे का बारीकी से निरीक्षण कर मौके से साक्ष्य जुटाए. कमरे की स्थिति, रस्सी, जाल और आसपास के सामान की फोटोग्राफी की गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम के साथ अलाधिकारी मौके पर पहुँचे। पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। हेमलता अकेले रहती थी और उसके निजी जीवन से जुड़ी जानकारी खंगाली जा रही है।  प्राथमिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत की वजह और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

चार बच्चों में छोटी थी हेमलता
पिता कर्मवीर चाहर किसान हैं। उनके दो बेटे नीटू और सोनू दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी रेनू की शादी हो गई है। हेमलता सबसे छोटी थी। पिता उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे।

Uttar Pradesh: अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेलगाम वाहन ने कार को रौंदा, 1 की मौत, 6 घायल

शनिवार को हेमलता की मौत की खबर गांव में पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। घर में हेमलता की चचेरी बहन की शादी की तैयारियां चल रहीं थी। पिता कर्मवीर और मां बैजयंती को बेटी के आने का इंतजार था, लेकिन करीब 2:30 बजे थाने से फोन आया, उन्होंने बेटी की मौत की सूचना दी। घर में शादी की खुशियों का माहौल पल भर में गम में बदल गया।

 

Location : 
  • Aligarh

Published : 
  • 30 November 2025, 4:26 PM IST