Uttar Pradesh: अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, बेलगाम वाहन ने कार को रौंदा, 1 की मौत, 6 घायल

यूपी के अलीगढ़ में शनिवार रात को दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 30 November 2025, 1:54 PM IST
google-preferred

Aligarh: यूपी के अलीगढ़ में एक बार फिर सड़क लाल हो गई। नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन ने कार को रौंदा दिया जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जिसमें तीन महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों की गम्भीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया है।

मामला अलीगढ़ के थाना गभाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास की है। मृतक की पहचान आयन (20 वर्षीय) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार कार सवार बुलंदशहर के सराय छविला से शादी समारोह से वापस फिरोजाबाद जा रहे थे। इस दौरान वाहन ने कार को टक्कर मार दी।  हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया और यातायात को सुचारु कराया। कार में फिरोजाबाद निवासी अकिल, आयन, नीलोफर और उनके अन्य परिजन सवार थे।

युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

खबर अपडेट हो रही है...

Location : 
  • Aligarh

Published : 
  • 30 November 2025, 1:54 PM IST