हिंदी
बिंदकी तहसील में चौड़गरा ओवरब्रिज के नीचे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसान क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाइयों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण और कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध कर रहे हैं।
किसानों का धरना
Fatehpur: फतेहपुर के बिंदकी तहसील में चौड़गरा ओवरब्रिज के नीचे भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। किसान क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक इकाइयों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण और कृषि क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं को लेकर विरोध कर रहे हैं।
तहसील अध्यक्ष सुधीर सिंह उर्फ बबलू सिंह ने कहा कि चौड़गरा क्षेत्र की विभिन्न फैक्ट्रियां रासायनिक औद्योगिक कचरा और जहरीला धुआं छोड़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रदूषण पर सख्त रोक नहीं लगाई गई, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
Fatehpur Crime: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, पत्नी ने जताई हत्या की आशंका
उन्होंने बताया कि यदि प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं सुनीं तो 25 नवंबर को किसान भेड़, सूअर और बकरियों के साथ तहसील तक मार्च करेंगे। आंदोलन को बेहतर रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।
भाकियू के प्रचार मंत्री सुखीराम ने कहा कि फैक्ट्रियां औद्योगिक कचरे को नालों में बहा रही हैं, जिससे पेयजल और खेत दोनों प्रदूषित हो रहे हैं। इसके अलावा किसानों ने डीएपी खाद की कमी और अन्ना पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाए जाने पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
Fatehpur Attack: फतेहपुर में रास्ते के विवाद में बुजुर्ग महिला पर ईंट से वार, बहू के साथ भी मारपीट
पूर्व प्रधान और किसान नेता रज्जन पांडेय ने कहा कि कई राजनीतिक नेता किसानों के मुद्दों पर बयान तो देते हैं, लेकिन प्रदूषण की समस्या के समाधान में कोई रुचि नहीं दिखा रहा।
धरना स्थल पर रज्जन सिंह, उमेश निषाद, पिंटू निषाद, हरिराम यादव, कल्लू मास्टर, कामता सिंह, राकेश सिंह, रामाधार सिंह, अभय, रामबरन सिंह, राजू, शिवप्रसाद, त्रिभुवन सिंह, कुलदीप, प्रेम यादव, राजू उर्फ बवंडर सहित बड़ी संख्या में किसान पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या जल्द ना सुलझी तो आंदोलन जिलेभर में फैलाया जाएगा।