हिंदी
जनपद कानपुर देहात में छीनाझपटी और जेबतराशी की घटनाए बढ़ती ही जा रही है। ताजा मामले में सोमवार को नई भैंस खरीदने गए किसान के जेब से जेबतराशों ने लाखों की नगदी साफ कर दी।
कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में जेबतराशी की वारदात
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र में शातिर जेबतराशों ने एक किसान को निशाना बनाते हुए उसकी जेब से एक लाख रुपये पार कर दिए। जेब कटने की जानकारी होने पर किसान के होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बुजुर्ग किसान की जेब से ऐसे उड़ायी नकदी
डेरापुर कस्बा स्थित दीनदयाल नगर निवासी किसान बबलू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीती 20 फरवरी 2026 को अपने घर से मुंगीशापुर बाजार भैंस बेचने गया था। बाजार में उसने अपनी भैंस 55 हजार रुपये में बेच दी।
इसके साथ ही वह दूसरी भैंस खरीदने के उद्देश्य से अपने घर से 45 हजार रुपये भी लेकर गया था। भैंस बेचने के बाद किसान दूसरी भैंस खरीदने के लिए बाजार में घूमता रहा, लेकिन कोई भैंस पसंद न आने पर वह वापस घर लौटने लगा।
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल
पीड़ित किसान के मुताबिक, वह वापस आने के लिए ऑटो में बैठ गया। इसी दौरान पहले से रेकी कर रहे अज्ञात टप्पेबाजों ने भीड़भाड़ का फायदा उठाते हुए उसकी जेब काट ली और उसमें रखे करीब एक लाख रुपये पार कर दिए। कुछ देर बाद जब किसान ने अपनी जेब में हाथ डाला तो जेब कटी मिली और पैसे गायब थे। यह देख उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
बुजुर्ग किसान की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। डेरापुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार को पीड़ित किसान की तहरीर के आधार पर अज्ञात टप्पेबाजों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है।
Ranchi Air Ambulance Crash: रांची से दिल्ली आ रही एयर एंबुलेंस क्रैश, जानिए कैसे हुआ हादसा
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।