Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, बाइक चालक गंभीर रूप से घायल

जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। शनिवार को मंगलपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी रामजी गुप्ता (35) पुत्र अखिलेश गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 21 February 2026, 2:14 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर लगातार जारी है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। शनिवार को मंगलपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव निवासी रामजी गुप्ता (35) पुत्र अखिलेश गुप्ता सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

सड़क हादसे में घायल हुआ बाइक सवार

जानकारी के अनुसार रामजी गुप्ता शनिवार को अपनी बाइक से बाजार के लिए झींझक जा रहे थे। जब वह पुलिस चौकी झींझक से कुछ ही दूरी पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामजी गुप्ता बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल रामजी गुप्ता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर राजीव कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Delhi Traffic Advisory: AI Impact Summit 2026 के चलते 21 फरवरी को कई रास्ते बंद, जानें वैकल्पिक रूट

सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार कार और चालक की तलाश में जुटी है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

समाधान दिवस की गरिमा भंग, नलकूप विभाग के जेई चंदन वर्मा मोबाइल पर गेम खेलते पकड़े गए, डीएम ने दिए सख्त आदेश

भारी वाहनों पर नो इंट्री लगाने के लिए उठ चुकी मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिकंदरा–रसूलाबाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सख्ती से चेकिंग अभियान चलाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। वहीं दूसरी ओर झींझक नगर के सभासदों ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी को लिखित ज्ञापन देकर भारी वाहनों पर नो इंट्री लगाने की मांग की, इसके पहले रसूलाबाद विधानसभा से बीजेपी विधायक पूनम संखवार ने भी लिखित पत्र जिलाधिकारी को दिया था मगर अभी तक भारी वाहनों पर रोक नहीं लगाई गई।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  21 February 2026, 12:43 PM IST

Advertisement