Maharajganj News: आनंदनगर रैक पॉइंट पर लगी 1228 MT यूरिया की रैक, डीएम के प्रयासों से किसानों को बड़ी राहत
किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जिलाधिकारी के विशेष प्रयासों से आनंदनगर–फरेन्दा रैक पॉइंट पर HURL यूरिया की 1228 मीट्रिक टन क्षमता वाली रैक लगाई गई है। वर्षों से लंबित मांग पूरी होने से किसानों को खाद अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगी, जिससे परिवहन व्यय घटेगा।