फर्रुखाबाद: थाने में सुनवाई न होने पर युवक ने खाया जहर, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

फर्रुखाबाद के कम्पिल थाने में सुनवाई न होने से आहत एक युवक ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक खेत विवाद और दबंगों की धमकी से परेशान होकर न्याय की उम्मीद में थाने पहुंचा था। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 7 April 2026, 2:02 AM IST
google-preferred

Farrukhabad: जिले से से एक बेहद चौंकाने वाली और सवाल खड़े करने वाली घटना सामने आई है। यहां कथित तौर पर पुलिस से न्याय न मिलने पर एक युवक ने थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया। देखते ही देखते थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई और युवक की हालत बिगड़ने लगी। इस घटना ने न सिर्फ पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि यह भी दिखाया है कि शिकायत लेकर पहुंचा एक युवक आखिर किस हद तक टूट चुका था।

कम्पिल थाने में मचा हड़कंप

यह पूरा मामला फर्रुखाबाद जिले के कम्पिल थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, युवक किसी निजी विवाद या छोटी-मोटी शिकायत को लेकर नहीं, बल्कि अपने परिवार के हक और खेती-किसानी से जुड़े गंभीर मामले को लेकर थाने पहुंचा था। वहां भी उसे राहत नहीं मिली। उसने ऐसा कदम उठा लिया जिसने सभी को हिला कर रख दिया।

खेत में जाने से रोकने और मारपीट का आरोप

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग लोग उन्हें उनके ही खेत में जाने से रोक रहे थे। इतना ही नहीं, परिवार को फसल काटने तक नहीं दी जा रही थी। विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने की भी बात सामने आई है। परिवार ने बताया कि है कि उन्होंने इस मामले में कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

फर्रुखाबाद में मानवता की मिसाल: हाफिज तालिब सिद्दीकी ने अनाथ बच्चों की थामी जिम्मेदारी, 8 मासूम हुए बेसहारा

न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा था युवक

बताया जा रहा है कि युवक एक किसान परिवार से ताल्लुक रखता है और लगातार मिल रही धमकियों और कथित पुलिस उदासीनता से मानसिक रूप से बेहद परेशान था। इसी वजह से वह एक बार फिर न्याय की उम्मीद में कम्पिल थाने पहुंचा था। लेकिन जब वहां भी उसकी बात नहीं सुनी गई। उसने थाने के अंदर ही जहरीला पदार्थ खा लिया।

चीखती रही बच्ची, भाई नोंचता था शरीर… प्राइवेट पार्ट से खून: पढ़ें फर्रुखाबाद का दिल दहलाने वाला वाक्य

अचानक बिगड़ी हालत, अस्पताल में भर्ती

जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक की हालत अचानक बिगड़ गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच हड़कंप मच गया और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। फिलहाल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और वह निगरानी में है।

Location :  Farrukhabad

Published :  7 April 2026, 2:02 AM IST

Advertisement