Mirzapur Crime: रात में घर से निकली और सुबह… महिला की हत्या से हडकंप, जानें क्या है पूरा मामला

मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में गेहूं के खेत में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान मिले हैं। परिजनों ने प्रेमी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है और जल्द खुलासे का दावा किया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 6 April 2026, 6:38 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां गेहूं के खेत में एक महिला का शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। घटना अहरौरा थाना क्षेत्र के बरही गांव की है, जहां बेचूबीर बाबा मंदिर के पास खेत में 32 वर्षीय रेखा कोल का शव बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि महिला का शव गेहूं की फसल के बीच छिपाकर रखा गया था, जिससे पहली नजर में किसी को शक नहीं हुआ। सुबह खेत में काम करने पहुंचे मजदूरों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

खेत में छिपाकर रखा गया शव

मजदूरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और फोरेंसिक जांच की भी तैयारी की जा रही है।

महिला के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए कई गहरे घाव के निशान मिले हैं, जिससे यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

अगर आप भी बना रहे ससुराल जाने का प्लान तो पढ़ें यह खबर, आपकी भी कांप जाएंगी रूह

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह?

परिजनों का आरोप है कि रेखा कोल का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी वह युवक के साथ घर से जा चुकी थी, लेकिन बाद में परिवार वाले उसे वापस ले आए थे।

परिजनों का कहना है कि रात में उन्हें पता ही नहीं चला कि वह कब घर से बाहर चली गई। सुबह उसकी लाश मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने सीधे तौर पर उसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है।

पुलिस द्वारा जांच शुरू कर जल्द खुलासे का दावा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक मौके पर पहुंचीं और जांच के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चोटों के निशान हैं और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

बयान बदलो वरना… बदायूं में पुलिस पर गंभीर आरोप; जानें क्या है पूरा मामला

इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, हालांकि पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है कि इस सनसनीखेज हत्याकांड का सच कब सामने आएगा।

Location :  Mirzapur

Published :  6 April 2026, 6:38 PM IST

Advertisement