गोरखपुर: मोबाइल चोरी केस में पुलिस ने दबोचे दो चेहरे, अब खुलेंगे और राज

गोरखपुर के थाना गुलरिहा क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का मोबाइल बरामद किया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

Gorakhpur: मोबाइल चोरी की एक मामूली लगने वाली वारदात ने पुलिस को कुछ दिनों तक दौड़ाए रखा लेकिन आखिरकार थाना गुलरिहा पुलिस ने इस मामले की परतें खोल दीं। चोरी की घटना के बाद शुरू हुई जांच अब दो आरोपियों की गिरफ्तारी तक पहुंच गई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया। अब पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं ये दोनों किसी बड़े चोरी गैंग से तो जुड़े नहीं हैं।

गुलरिहा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना गुलरिहा पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटना का सफल खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गुलरिहा की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

4 अप्रैल को हुई थी मोबाइल चोरी

पुलिस के मुताबिक, 4 अप्रैल को अज्ञात चोरों ने वादी का मोबाइल फोन चोरी कर लिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गुलरिहा में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सुराग जुटाने में लग गई। कुछ दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गोरखपुर में महिला ही निकली महिला की दुश्मन, अश्लील वीडियो बनाकर की ब्लैकमेलिंग, जब सुसाइड पर आई बात तो…

दोनों आरोपी पीपीगंज क्षेत्र के रहने वाले

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन चौहान, पुत्र रमेशचंद चौहान, निवासी गायघाट जंगल कौड़िया थाना पीपीगंज और शिवप्रकाश विश्वकर्मा, पुत्र देवराज विश्वकर्मा, निवासी भवनबाड़ी थाना पीपीगंज, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया है।

पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने अफसर कि गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पहले से दर्ज मुकदमे में बढ़ोतरी की गई है। फिलहाल आरोपियों के खिलाफ के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी खंगाल रही है कि कहीं इनकी संलिप्तता अन्य चोरी की घटनाओं में तो नहीं रही।

दुकान में नौकरी, पीछे से चोरी: गोरखपुर में दो कर्मचारियों की करतूत आई सामने, पुलिस ने किया खुलासा

इन पुलिसकर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, उपनिरीक्षक विकास कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल पत्तू गौतम और कांस्टेबल अमर सिंह चौहान की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 April 2026, 3:44 AM IST

Related News

Advertisement