यूपी में अंदरखाने बड़ा प्रशासनिक खेल, दो IAS अफसरों को मिला नया चार्ज

लखनऊ से बड़ी खबर है। यूपी सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा विभाग और डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्राविधिक शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिला है। शासन स्तर पर इस फैसले को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 6 April 2026, 11:24 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश शासन से इस वक्त बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। सरकार ने एक अहम फैसले के तहत दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपते हुए बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव को शासन स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारियों के साथ दोनों अधिकारी अब पहले से ज्यादा अहम विभागों की कमान संभालेंगे।

कौन है डॉ. आशीष कुमार गोयल

प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आईएएस डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डॉ. गोयल पहले से ही शासन में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और अब उन्हें एक और अहम विभाग की कमान दी गई है। ऊर्जा विभाग राज्य सरकार के सबसे महत्वपूर्ण विभागों में से एक माना जाता है। ऐसे में यह जिम्मेदारी काफी अहम मानी जा रही है।

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल: 27 IPS अफसरों का तबादला, महराजगंज समेत इन 13 जिलों के कप्तान बदले

कौन है डॉ. एमकेएस सुंदरम

वहीं, आईएएस डॉ. एमकेएस सुंदरम को प्राविधिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वह पहले से श्रम विभाग का दायित्व संभाल रहे हैं और अब उन्हें एक और बड़ा विभाग सौंपा गया है। माना जा रहा है कि सरकार ने प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

Location :  Lucknow

Published :  6 April 2026, 11:24 PM IST

Advertisement