फर्रुखाबाद हिंसा मामले में सपा का मोर्चा, घायल रिंकू शर्मा के परिवार से मुलाकात के बाद प्रशासन पर गंभीर आरोप

फर्रुखाबाद के सकवाई गांव मारपीट मामले में सपा प्रतिनिधिमंडल ने घायल रिंकू शर्मा और उनके परिवार से मुलाकात की। नेताओं ने एसपी पर मिलने से इनकार करने का आरोप लगाया और निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार की सुरक्षा की मांग की।

Updated : 24 June 2026, 9:48 AM IST
google-preferred

Farrukhabad: फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सकवाई गांव में हुई मारपीट की घटना में घायल रिंकू उर्फ रजनीश शर्मा और उनके परिवार से मिलने मंगलवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर गठित प्रतिनिधिमंडल ने पहले लोहिया अस्पताल पहुंचकर घायल रिंकू शर्मा का हालचाल जाना और घटना की जानकारी ली।

प्रतिनिधिमंडल में शामिल सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। नेताओं ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और मामले में प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

एसपी से मिलने का किया प्रयास, इनकार का लगाया आरोप

पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद सपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर घटना की जानकारी देने और कार्रवाई की मांग करने का प्रयास किया। हालांकि सपा नेताओं का आरोप है कि पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करने से इनकार कर दिया।

Farrukhabad: 15 दिनों से भूखे लौट रहे मासूम! स्कूल में बंद हुआ बच्चों का खाना, सामने आई चौंकाने वाली वजह

इस पर सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की बात सुनना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन पीड़ित पक्ष की शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी में देरी की जा रही है।

नेताओं ने उठाई निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

सपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य ने कहा कि पीड़ित परिवार की बात नहीं सुना जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। वहीं पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता बताई।

पीड़ित परिवार ने लगाया दबाव और धमकी देने का आरोप

घायल रिंकू शर्मा की पत्नी आरती शर्मा ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों की ओर से लगातार समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि परिवार को फोन पर धमकियां दी जा रही हैं।

Farrukhabad News: कमालगंज में पंचायत सहायकों का फूटा गुस्सा, अपनी इन चार सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना

आरती शर्मा ने प्रशासन से परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की अपील की।

प्रतिनिधिमंडल में कई सपा नेता रहे मौजूद

सपा प्रतिनिधिमंडल में पूर्व राज्य मंत्री रामसेवक सिंह यादव, समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संदीप विश्वकर्मा, प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा, इलियास मंसूरी, अजीत यादव, नरेंद्र शाक्य, राधेश्याम सविता, नरेंद्र सिंह यादव और आशीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेता मौजूद रहे।

सपा नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

Location :  Farrukhabad

Published :  24 June 2026, 9:48 AM IST

Related News

Advertisement