हिंदी
जौनपुर में टावर पर चढ़ा युवक (Img: AI Generated Image)
Jaunpur: जौनपुर के खुटहन क्षेत्र में गुरुवार को चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक किसान मोबाइल टावर पर चढ़ गया और प्रशासन को चेतावनी दे डाली कि अगर उसकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह जान दे देगा। किसान के इस कदम से प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
शेख असरखपुर गांव निवासी सतीश कुमार यादव का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग से जुड़ा लगभग 400 मीटर लंबा चकमार्ग राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है। लेकिन कुछ लोगों ने उस रास्ते को अपने खेतों में मिला लिया है। सतीश का कहना है कि वह पिछले करीब एक साल से चकमार्ग खाली कराने और रास्ता बनवाने के लिए अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा था, लेकिन हर बार उसे केवल आश्वासन ही मिला।
प्रयागराज में सील मकान को लेकर विवाद, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, PDA ने आरोपों को बताया गलत
किसान का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मौके पर सही तरीके से पैमाइश नहीं कराई गई और समस्या जस की तस बनी रही। इससे परेशान होकर उसने विरोध का ऐसा तरीका चुना जिसने पूरे प्रशासन को हरकत में ला दिया।
गुरुवार सुबह करीब सात बजे सतीश गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। देखते ही देखते गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम शाहगंज, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, लेखपाल, पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाल लिया। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए टावर के नीचे सुरक्षा जाल और गद्दे बिछाए गए। अधिकारी लगातार किसान को समझाने की कोशिश करते रहे।
Balrampur News: समूह सखियों ने मानदेय और स्थायी नियुक्ति के लिए किया प्रदर्शन
करीब तीन घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज ड्रामे के दौरान किसान अपनी मांग पर अड़ा रहा। आखिरकार प्रशासन ने मौके पर चकमार्ग की पैमाइश कराई और निर्माण कार्य शुरू कराने का भरोसा दिया। इसके बाद जेसीबी मशीन पहुंची और रास्ते के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। प्रशासन की कार्रवाई देखने के बाद किसान टावर से नीचे उतर आया। उसके सुरक्षित नीचे आने के बाद अधिकारियों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
Location : Jaunpur
Published : 18 June 2026, 5:55 PM IST