Muzaffarnagar: अब यहां सांस लेना मुश्किल है, जानें किसान परिवार ने क्यों रातों-रात छोड़ा गांव

मुज़फ्फरनगर के मखियाली गांव में लोगों का दम घुटने लगा है, अब उस गांव में लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। यहां तक एक किसान ने परिवार समेत गांव छोड़ने को मजबूर हो गया।

Updated : 10 May 2026, 6:16 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: मुज़फ्फरनगर के मखियाली गांव में प्रदूषण अब सिर्फ समस्या नहीं, बल्कि लोगों के लिए मजबूरी बनता जा रहा है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि गांव के किसान जितेंद्र को अपना घर-बार छोड़कर पलायन करना पड़ा।

गांव को किया अलविदा

बीती शनिवार रात जितेंद्र ने परिवार के साथ अपना सारा सामान ट्रक में भरा और गांव को अलविदा कह दिया। जाते-जाते उसका दर्द साफ झलक रहा था। उसने कहा, ‘बहुत जोर पड़ रहा है! अपना गांव छोड़ना कोई छोटी बात नहीं है। घर, खेती, सब कुछ यहीं है, लेकिन फैक्ट्री वालों ने जीना हराम कर दिया है। हवा और पानी दोनों जहरीले हो चुके हैं। मैं खुद बीमार हूं, मेरे पिता भी बीमारी की वजह से इस दुनिया से चले गए। अब यहां रहना नामुमकिन हो गया है।”

Gorakhpur: सहजनवां में गरजी सपा, 2027 जीत के लिए कार्यकर्ताओं को मिला खास मंत्र

यह कदम पूरे गांव के लिए झटका

जितेंद्र का यह कदम पूरे गांव के लिए झटका बन गया है। ग्रामीणों ने उसे रोकने की भरपूर कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना था कि अब यहां रहना मौत को दावत देने जैसा है।गांव के ही वीरेंद्र ने भी साफ कहा कि ‘आज वो गया है, कल हम भी जाएंगे।

VIP का काफिला है जनाब! जब सिस्टम की कीमत एक अजन्मे बच्चे ने चुकाई… बंद रास्तों ने उजाड़ दी एक मां की कोख

गंदा पानी लगातार गांव को प्रदूषित

यहां जी पाना मुश्किल हो गया है।’ ग्रामीणों का आरोप है कि आसपास की फैक्ट्रियों से निकलने वाला धुआं और गंदा पानी लगातार गांव को प्रदूषित कर रहा है। बीते कुछ दिनों में हालात और बिगड़ गए हैं, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं और जीवन दूभर हो गया है। यह घटना प्रशासन के लिए एक बड़ा अलार्म है। अगर समय रहते प्रदूषण पर लगाम नहीं लगी, तो मखियाली से पलायन की ये शुरुआत एक बड़े संकट में बदल सकती है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  10 May 2026, 5:57 PM IST

Advertisement