फतेहपुर में फेक आईडी, वायरल वीडियो और फिर कत्ल… रिश्ते का डरावना सच

फतेहपुर के अलादातपुर गांव में प्रेम संबंध के विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां प्रेमी ने दिनदहाड़े महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। DSP सिटी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और आपसी विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आ रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 24 March 2026, 9:14 PM IST
google-preferred

Fatehpur: रिश्तों का एक ऐसा खौफनाक सच सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। कभी प्यार में जुड़े दो लोगों के बीच बढ़ी दूरी और विवाद ने आखिरकार एक महिला की जान ले ली। दिनदहाड़े हुए इस मर्डर ने गांव में सनसनी फैला दी है और लोग दहशत में हैं।

कैसे खुली खूनी कहानी

सदर कोतवाली क्षेत्र के अलादातपुर गांव में मंगलवार को एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपी और महिला के बीच पहले प्रेम संबंध था, लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे से बात करना तक बंद कर दिया था।

फतेहपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: आखिर लग्जरी गाड़ियों से क्यों बकरा चोरी करते थे ये 9 बदमाश? जानें क्या है वजह

वायरल वीडियो बना वजह

मामले में नया मोड़ तब आया जब आरोपी ने फेक आईडी बनाकर महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस घटना से आहत महिला ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस जांच के दौरान शक के आधार पर पड़ोसी सोनू यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वह कोतवाली नहीं पहुंचा।

दिनदहाड़े वारदात

इसी बीच आरोपी ने मौका पाकर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। महिला को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

फतेहपुर DIOS ऑफिस ने तैनात बाबू की खाई नींद की गोलियां; BJP जिला अध्यक्ष पर लगाया ये आरोप

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। DSP सिटी सहित भारी पुलिस बल ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

क्या बोले अधिकारी

DSP सिटी ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में प्रेम संबंध और आपसी विवाद हत्या की मुख्य वजह सामने आ रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Location : 
  • Fatehpur

Published : 
  • 24 March 2026, 9:14 PM IST

Advertisement