औरैया में एनकाउंटर: हत्या का आरोपी मुठभेड़ में घायल, हत्या केस में था फरार

औरैया के दिबियापुर क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी हत्यारोपी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 10 June 2026, 11:37 AM IST
google-preferred

Auraiya: औरैया जिले के दिबियापुर क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार किया गया है। यह बदमाश हत्या के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई इस कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुई मुठभेड़

पुलिस अधीक्षक औरैया के निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जून 2026 को थाना दिबियापुर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम कम्प्रेशर बम्बा क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान समाधान पुर्वा और बहादुरपुर के बीच स्थित पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, जिसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

औरैया में रात के सन्नाटे में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने लोडर को मारी टक्कर, चालक की मौत

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश घायल

पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश को गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। घायल बदमाश को तत्काल दिबियापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

हत्या के मामले में था वांछित

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किया गया आरोपी दिबियापुर में हुई एक हत्या के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से लगातार दबिश दे रही थी।

औरैया में टैक्स चोरी का बड़ा खुलासा! फर्जी फर्म बनाकर चला रहे थे करोड़ो का खेल… पढे़ं पूरी खबर

अपराध विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत यह बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।

Location :  Auraiya

Published :  10 June 2026, 11:37 AM IST

Advertisement