सावन में प्रशासन अलर्ट! देवकली मंदिर पहुंचे डीएम-एसपी, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को लेकर औरैया प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिलाधिकारी बृजेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, स्वच्छता, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।