हिंदी
महिला आयोग की सदस्या ने की अध्यक्षता
बाराबंकी: बाराबंकी के बंकी विकास खंड सभागार में शुक्रवार को पोषण पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम के दौरान मोटापा, वोकल फॉर लोकल, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल, शिशु एवं बाल आहार प्रथाएं, पुरुष सहभागिता और घरेलू भोजन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। लोगों को बताया गया कि पोषण केवल भोजन से नहीं बल्कि सही जीवनशैली, समय पर आहार और संतुलित खान-पान से भी जुड़ा होता है।
बाराबंकी: ड्रोन उड़ने की फर्जी अफवाह फैलाने पर 10 युवक गिरफ्तार, पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान
अंजू प्रजापति ने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक हर हाल में पहुँचना चाहिए और इसके लिए विभागीय अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों से संवाद करते हुए कन्या सुमंगला योजना, पोषण अभियान और अन्य सामाजिक योजनाओं पर चर्चा की।
महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के तहत महिला सुरक्षा और सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं किसी भी संकट की स्थिति में किस प्रकार सहायता ले सकती हैं और पुलिस द्वारा उन्हें किस प्रकार का सहयोग प्रदान किया जाता है।
Raebareli News: सफाई कर्मी गायब, गांव की सड़कों पर नहीं हो रही सफाई
इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिला आयोग की सदस्या अंजू प्रजापति द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी अदा की गई। यह पहल मातृत्व को सम्मान देने और गर्भवती महिलाओं को मानसिक सहयोग प्रदान करने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी राकेश कुमार मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, खंड विकास अधिकारी डॉ. संस्कृता मिश्रा, सीडीपीओ अनिल वर्मा, महिला थानाध्यक्ष मुन्नी सिंह, जिला समन्वयक विनीता मिश्रा समेत कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Location : Barabanki
Published : 26 September 2025, 4:56 PM IST
Topics : barabanki news crime news UP News