दहेज और प्रेम विवाद ने ली महिला की जान, परिवार ने पति और ससुराल पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप

जनपद एटा के जसरथपुर गांव में 21 वर्षीय विवाहिता नीरज (पुत्री शिशुपाल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति अमित और ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर लगातार प्रताड़ना देने और दूसरी महिला से संबंध होने के कारण हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 20 November 2025, 8:49 PM IST
google-preferred

Etah, Uttar Pradesh: जनपद एटा के जसरथपुर गांव में 21 वर्षीय विवाहिता नीरज (पुत्री शिशुपाल) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने पति अमित और ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर लगातार प्रताड़ना देने और दूसरी महिला से संबंध होने के कारण हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना स्थल और पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलने पर जसरथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश गर्ग भी पहुंचे। टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए और विवाहिता के शव का पंचनामा कर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने रोते-बिलखते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी को शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग के कारण प्रताड़ित किया जा रहा था।

UP Crime News: एटा में मचा हड़कंप, भजपा नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, जानिए पूरी वारदात

परिवार का आरोप

मृतका नीरज का विवाह वर्ष 2021 में जसरथपुर गांव निवासी अमित पुत्र राजीव के साथ हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष द्वारा नीरज को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायतों के माध्यम से समझौता किया गया, लेकिन प्रताड़ना कम नहीं हुई।

परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति अमित का किसी अन्य महिला से संबंध था, जो नीरज के लिए मानसिक प्रताड़ना का कारण बन रहा था।

मृतका के चाचा देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें ग्रामीणों द्वारा बुधवार की देर शाम मिली। गांव पहुँचने पर उन्होंने देखा कि नीरज मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी हुई थी।

Video: एटा में डायल-112 टीम पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल; आखिर किसने किया हमला?

पुलिस की जांच

क्षेत्राधिकारी अलीगंज नीतीश कुमार गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलित किए। शव का पोस्टमार्टम जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और मृतका के परिवार के अनुरोध पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 20 November 2025, 8:49 PM IST