UP Crime: गोरखपुर में गोली मारकर घायल करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी, पढ़ें पूरी खबर

अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गगहा क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर हुई गोलीकांड घटना के मुख्य आरोपी सूरज गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे न सिर्फ घायल पक्ष को न्याय की उम्मीद जगी। पढिए पूरी खबर

गोरखपुर: अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गगहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना गगहा क्षेत्र में पूर्व विवाद को लेकर हुई गोलीकांड घटना के मुख्य आरोपी सूरज गौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे न सिर्फ घायल पक्ष को न्याय की उम्मीद जगी है, बल्कि पूरे इलाके में राहत और सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के दिशा-निर्देशन और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। क्षेत्राधिकारी बांसगांव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अंजुल कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई, जिसने आरोपी की धर-पकड़ के लिए लगातार प्रयास जारी रखे। गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर अभियुक्त सूरज गौड़ पुत्र दिनेश गौड़, निवासी ग्राम नरौहां, थाना गगहा को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 09 नवंबर 2025 का है, जब ग्राम नरौहां में पुराने विवाद को लेकर अचानक तनाव बढ़ गया। आरोप है कि कहासुनी के बीच अभियुक्त सूरज गौड़ ने आवेश में आकर फायरिंग कर दी, जिससे एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई थी और पुलिस पर आरोपी को जल्द गिरफ्तारी का दबाव था।

गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ

पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना गगहा में मुकदमा अपराध संख्या 639/25 धारा 109/61(2)/352/351(3) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी व मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे दबोच लिया।इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की सराहना क्षेत्र में हो रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, और पुलिस मामले की गहन छानबीन में जुटी है।

Gorakhpur Crime: सरकारी कार्य में बाधा और शांति भंग करने के आरोप में चार गिरफ्तार, दो महिलाएं भी शामिल

अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। गगहा क्षेत्र में हुई इस गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की सराहना की है और भरोसा जताया है कि कानून व्यवस्था सख्ती से कायम रहेगी।

UP Crime: गोरखपुर में दहेज हत्या प्रकरण का बड़ा खुलासा,अदालत ने सुनाया ये बड़ा फैसला

पुलिस ने आश्वस्त किया है कि आगे की कानूनी कार्रवाई तेज गति से की जाएगी, जिससे पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय मिल सके। इस सफल गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि गोरखपुर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।

Location : 
  • गोरखपुर

Published : 
  • 20 November 2025, 9:11 PM IST

Advertisement
Advertisement