हिंदी
देवरिया में दिल दहला देने वाला हादसा (Img: Dynamite News)
Deoria: देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत तरकुलवा में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बिजली के खंभे के पास काम कर रहे जनार्दन कुशवाहा उम्र 40 वर्ष पुत्र ब्रह्मा कुशवाहा निवासी अंबेडकर नगर वार्ड नंबर 1 परसौनी जो आज सुबह 9:00 बजे सफाई कर्मी की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे में उसे बचाने पहुंचे उसके पिता ब्रह्म कुशवाहा उम्र 65 वर्ष और भाई धनंजय कुशवाहा उम्र 28 वर्ष भी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत तरकुलवा में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत मकसूदन कुशवाहा (40) पुत्र ब्रह्मा कुशवाहा खेत में बिजली के खंभे के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान बिजली के खंभे में करंट उतरने से वह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें बचाने पहुंचे उनके पिता ब्रह्मा कुशवाहा (65) और भाई धनंजय कुशवाहा (28) भी करंट की चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें - Deoria Crime: चार महीने पहले हुई शादी, पत्नी का रिश्तेदार आया तो बढ़ा विवाद; कमरे में फंदे से लटका मिला युवक
हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने परिजनों और नगर पंचायत अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा को सूचना दी। नगर पंचायत अध्यक्ष तरकुलवा तत्काल अपनी गाड़ी से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तरकुलवा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मकसूदन कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से झुलसे ब्रह्मा कुशवाहा और धनंजय कुशवाहा को बेहतर उपचार के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर किया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ें - Deoria: दहेज हत्या केस में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पति को ऐसे किया गया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में सफाई कर्मी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। वहीं मकसूदन कुशवाहा की पत्नी पुष्पा कुशवाहा अपने चार बच्चों के साथ रो-रोकर बेहाल हैं। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। सूचना पर पहुंची तरकुलवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष सतगुरु मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एक ही परिवार पर टूटा बिजली का कहर एक की मौत, दो अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।
Location : Deoria
Published : 17 September 2026, 3:32 PM IST