Deoria: दहेज हत्या केस में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पति को ऐसे किया गया गिरफ्तार

देवरिया में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी पर शिकंजा कसा है। रुद्रपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को ऐसे स्थान से गिरफ्तार किया, जहां पहुंचकर पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 16 September 2026, 11:35 PM IST
google-preferred

Deoria: रुद्रपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को डॉन बॉस्को स्कूल रुद्रपुर से सहनकोट माता मंदिर जाने वाले मोड़ के पास से मुखबिर की सूचना पर पकड़ा। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजन सैनी पुत्र सुरेश सैनी, निवासी शिवाला वार्ड, रुद्रपुर, थाना रुद्रपुर, जनपद देवरिया, उम्र करीब 28 वर्ष के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना रुद्रपुर में मुकदमा अपराध संख्या 462/2026 के तहत धारा 80(2), 85 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

दहेज की मांग को लेकर वारदात

बताया गया कि 7 मई 2026 को राजन सैनी की शादी रुद्रपुर कस्बा निवासी युवती से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। वादिनी के अनुसार, 13 सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पुत्री की हत्या कर दी

बीच-बचाव करने आए अपनों पर टूटा कहर और छिन गई मां की सांसें! देवरिया में चार आरोपियों की गिरफ्तारी का पूरा सच

मृतक की मां ने दी थी तहरीर

मामले में 14 सितंबर को मृतका की मां ने रुद्रपुर थाने में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसी क्रम में बुधवार को पुलिस ने आरोपी राजन सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

देवरिया में कक्षा 2 के छात्र को टीचर ने पीटा, पिता बोले- बेटा अब स्कूल जाने से डर रहा

पुलिस की कार्रवाई

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर राजेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में की गई।

Location :  Deoria

Published :  16 September 2026, 11:31 PM IST

Advertisement