एक ही परिवार पर टूटा बिजली का कहर: बेटे की जान बचाने दौड़े पिता-भाई, करंट की चपेट में आकर अस्पताल में लड़ रहे जिंदगी की जंग
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में गुरुवार को खेत के पास बिजली के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से सफाई कर्मी की मौत हो गई, जबकि उसे बचाने पहुंचे पिता और भाई गंभीर रूप से झुलस गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।