Crime in UP: देवरिया में नाबालिग से दुष्कर्म, पड़ोसी गिरफ्तार; जानें हैरान करने वाली घटना

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 21 February 2025, 5:31 PM IST
google-preferred

देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के थाना तरकुलवा क्षेत्र में शुक्रवार को एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 52 वर्षीय अधेड़ पड़ोसी ने 12 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। य

ह घटना तब हुई, जब नाबालिग अपनी मां के कहने पर पड़ोस के घर गई थी। जिस व्यक्ति ने इस अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया, वह परिवार का जानने वाला था, जिससे इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवादाता के अनुसार, नाबालिग की मां ने पुलिस से शिकायत में कहा कि उसकी 12 वर्ष की बेटी पड़ोसी के घर किसी काम से गई थी, लेकिन वहां पहुंचते ही उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।

सूचना मिलने पर वहां पहुंचे देवरिया के एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और उन्होंने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलवाया, ताकि सभी आवश्यक सबूत इकट्ठा किए जा सकें।

पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 

Published :  21 February 2025, 5:31 PM IST

Advertisement