देवरिया में रात के सन्नाटे में हुआ बड़ा एक्शन, पुलिस के इस कार्रवाई से गौ तस्करों में मचा हड़कंप; पढ़ें पूरी खबर

देवरिया के सलेमपुर क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हुआ, जबकि तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से अवैध हथियार, वाहन और गोवंश बरामद किए गए। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप है।

Updated : 22 December 2025, 8:25 AM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जनपद में रविवार देर रात पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाले तीन गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसे इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

देवरिया में देर रात गोलियों की गूंज

पुलिस के अनुसार, सलेमपुर कोतवाली पुलिस रविवार रात सोहनाग-बरठा मुख्य मार्ग पर ग्राम धनौती राय के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा मैजिक वाहन (UP55T4297) को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन में तीन गोवंशीय पशु- एक गाय, एक बछिया और एक बछड़ा- भरे हुए थे। पुलिस के रोकने पर वाहन सवार अभियुक्तों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

Deoria Police Encounter: पुलिस मुठभेड़ में शुभम सिंह हत्याकांड का छठा आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त भोलू यादव (26 वर्ष), पुत्र रामायन यादव, निवासी लक्ष्मीपुर थाना सुरौली, जनपद देवरिया, के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मौके से दो अन्य अभियुक्त- राज यादव (20 वर्ष), निवासी मनिहारी थाना सलेमपुर और नागेन्द्र कुमार (29 वर्ष), निवासी देवबारी थाना बरहज- को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन तस्कर दबोचे गए

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। इसके साथ ही गौ तस्करी में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन और उसमें लदे तीनों गोवंशीय पशुओं को सुरक्षित कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस घटना के संबंध में थाना सलेमपुर में मुकदमा अपराध संख्या 388/2025 दर्ज किया गया है। अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8, भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 3/25/27 के तहत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हाल ही में जनपद में गौ तस्करी की घटनाओं पर सख्ती बढ़ाई गई है। इसी क्रम में संदिग्ध वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। पुलिस का दावा है कि मुठभेड़ पूरी तरह आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई थी।

Encounter in Deoria: देवरिया में मारपीट में घायल दोनों भाइयों की मौत, हत्यारोपी का दिनदहाड़े एनकाउंटर

इस सफल अभियान में सलेमपुर और लार थानों की संयुक्त पुलिस टीम शामिल रही। टीम का नेतृत्व सलेमपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने किया। उनके साथ लार थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक दीपक पटेल, धर्मेंद्र मिश्र समेत कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

Location : 
  • Deoria

Published : 
  • 22 December 2025, 8:25 AM IST