हिंदी
अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Deoria: जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसील सदर क्षेत्र के बरियारपुर गांव में अवैध रूप से मिट्टी खनन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया। वाहन चालक मौके पर मिट्टी खनन से संबंधित कोई वैध परमिट या अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में विधिक कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई है।
राजस्व निरीक्षक बरियारपुर की आख्या के अनुसार क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान मौजा बरियारपुर (टोला दलपिठनी के पश्चिम), तप्पा-कचुआर स्थित आराजी संख्या-325, रकबा 1.368 हेक्टेयर में बिना वैध अनुमति के मिट्टी का खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना बरियारपुर परिसर में सुपुर्द कर दिया।
Deoria: पानी पीने की जगह पर खतरा! देवरिया PHC की चूक से मचा बवाल
प्रशासन की ओर से वाहन चालक से मिट्टी खनन संबंधी वैध परमिट और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वह कोई भी वैध प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा सका। इसके बाद मामले को अवैध खनन मानते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
उप जिलाधिकारी सदर ने राजस्व निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर उत्तर प्रदेश उपखनिज परिहार नियमावली के तहत अधिकतम धनराशि अधिरोपित किए जाने और आवश्यक विधिक कार्रवाई की संस्तुति की है। इसके लिए पूरा प्रकरण प्रभारी अधिकारी (खनन) एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को अग्रेषित कर दिया गया है।
Deoria: सपा सांसद का भाजपा पर बड़ा हमला, राम मंदिर चढ़ावा और कोचिंग हादसे पर मांगा जवाब
जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
Location : Deoria
Published : 28 June 2026, 8:14 PM IST