एक माह पहले आई थी डोली, अब उठी अर्थी: देवरिया के डुमवलिया में नवविवाहिता की मौत से मची चीख पुकार

देवरिया के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के डुमवलिया गांव में शादी के एक माह बाद नवविवाहिता का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। परिवार ने दरवाजा न खुलने पर कमरे में झांका तो शव देखकर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।

Updated : 22 June 2026, 11:30 AM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमवलिया में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार की सुबह जब घर से उसकी अर्थी निकली तो माहौल गमगीन हो गया और लोगों का दिल दहल उठा। बताया जा रहा है कि मृतका की अभी शादी की मेंहदी भी पूरी तरह नहीं छूटी थी कि यह दर्दनाक घटना सामने आ गई।

मृतका मनीषा (26) पुत्री हरिकुंडावल गांव, थाना लार निवासी थी। उसकी शादी 14 मई 2026 को डुमवलिया गांव निवासी संतोष के साथ हुई थी। शादी को अभी मात्र एक माह ही बीते थे और वह अपने ससुराल में रह रही थी। परिवार के अनुसार सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सभी को झकझोर दिया।

Deoria News: मंदिर परिसर हिंसा में गरमाया माहौल, पुलिस की सख्त कार्रवाई से इलाके में तनाव

कमरे में मिला शव, सुबह हुआ खुलासा

जानकारी के अनुसार, घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। सुबह काफी देर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला और कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खटखटाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। मनीषा का शव कमरे में छत की कुंडी से लटका हुआ पाया गया।

पुलिस कार्रवाई और जांच

घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सलेमपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Deoria News: मंत्री की फटकार के बाद जागा प्रशासन, पूर्व और वर्तमान प्रिंसिपल के बीच फंसा सरकारी आवास

परिजनों की आशंका

घटना के बाद ससुराल पक्ष ने इसकी सूचना मृतका के मायके पक्ष को दी। मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों पर संदेह जताया है। फिलहाल पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों में चर्चा और तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

गांव में शोक का माहौल

स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद पूरे गांव में शोक और चर्चा का माहौल है। नवविवाहिता की अचानक मौत से परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। हर कोई इस घटना को लेकर गहरे सदमे में है और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है ताकि सच्चाई सामने आ सके। पुलिस रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

Location :  Deoria

Published :  22 June 2026, 11:30 AM IST

Related News

Advertisement