महराजगंज में विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, ऐसे बुना जाता था ठगी का जाल

महराजगंज में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी टिकट और वीजा तैयार करने के मामले में चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वर्ष 2025 में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में फर्जीवाड़े से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 October 2026, 11:37 PM IST
google-preferred

Maharajganj: विदेश भेजने के नाम पर फर्जी टिकट और वीजा तैयार करने के मामले में महराजगंज की चौक पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनवर अली उर्फ फिरोज अली (33 वर्ष) पुत्र जिलेदार अंसारी, निवासी मंगलपुर नन्दना, पोस्ट बेलवा खुर्द, थाना घुघली, जनपद महराजगंज के रूप में हुई है।

फर्जी टिकट और वीजा देने की शिकायत

पुलिस के अनुसार, ग्राम खोस्टा निवासी विनोद पुत्र भागीरथी ने 18 जुलाई 2025 को थाना चौक में तहरीर देकर शिकायत की थी कि विदेश भेजने के नाम पर आरोपी ने फर्जी टिकट और वीजा तैयार करके दिया। शिकायत के आधार पर थाना चौक में मुकदमा अपराध संख्या 174/2025 दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अंकित राय कर रहे थे।

विदेश मंत्रालय से कराया गया वीजा सत्यापन

विवेचना के दौरान पुलिस ने साक्ष्य संकलित किए। इसके साथ ही साइबर सेल के माध्यम से विदेश मंत्रालय से वीजा का सत्यापन कराया गया। पुलिस के मुताबिक, जांच में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) के तहत अपराध पाए गए।

शिकायतकर्ता विनोद ने आरोप लगाया था कि विदेश भेजने के नाम पर उन्हें फर्जी टिकट और वीजा उपलब्ध कराया गया। मामले की विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए और साइबर सेल के माध्यम से विदेश मंत्रालय से वीजा का सत्यापन कराया गया।

महराजगंज में निर्माण कार्यों की लेटलतीफी पर CDO का कड़ा रुख, दिसंबर तक पूरा करना होगा हर अधूरा प्रोजेक्ट

सिंदुरिया क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 14 अक्टूबर 2026 को पुलिस ने आरोपी को थाना सिंदुरिया क्षेत्र के लक्ष्मीपुर एकडंगा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे आवश्यक विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया।

महराजगंज में कुदरत का अजीब करिश्मा, मेमने को देखने दूर-दूर से पहुंचे लोग देखने

पुलिस की इस कार्रवाई में विदेश भेजने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार करने से जुड़े मामले में विवेचना के आधार पर वांछित आरोपी की गिरफ्तारी की गई है।

Location :  Maharajganj

Published :  14 October 2026, 11:30 PM IST

Advertisement