घुघली में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-साइकिल की टक्कर में अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम
शनिवार शाम को घुघली थाना क्षेत्र के पकड़ी बिशुनपुर चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति रामसेवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।