हिंदी
अस्पताल में रोते परिजन
Maharajganj: जिले के घुघली थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पकड़ी बिशुनपुर चौराहे से परतावल जाने वाली सड़क पर नहर के पास एक मोटरसाइकिल और साइकिल की आमने-सामने की टक्कर में एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गई, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस को PRV 2567 के माध्यम से दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सब-इंस्पेक्टर हरि प्रकाश यादव अपनी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। सड़क किनारे एक व्यक्ति गंभीर हालत में पड़ा मिला। पूछताछ और जांच के बाद उसकी पहचान रामसेवक, पिता भुल्लन (लगभग 50 वर्ष), निवासी बरिगांव पकड़ियाहवा टोला गांव, घुघली थाना के रूप में हुई।
Kota Building Collapse: अचानक ढह गई रेस्टोरेंट वाली इमारत, 2 की मौत, 13 घायल
पुलिस ने बिना देरी किए घायल रामसेवक को PRV वाहन से घुघली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, सिर और शरीर में गंभीर चोटों के कारण उसे बचाया नहीं जा सका।
घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज मुर्दाघर भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Russia Knife Attack: रूस में हॉस्टल पर हमला, चार भारतीय छात्र घायल; जानें क्या है पूरा मामला
रामसेवक की मौत की खबर से परिवार में गहरा दुख छा गया है। उनकी पत्नी और बच्चे बेहाल हैं। ग्रामीणों के अनुसार, रामसेवक एक साधारण किसान थे और अपने परिवार के मुख्य कमाने वाले थे। उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। लोग प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे हैं।
इस दुर्घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की अनदेखी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
Location : Maharajganj
Published : 8 February 2026, 10:03 AM IST