हिंदी
रायबरेली के गुरबक्शगंज में क्रिकेट खेलते समय बच्चों के बीच विवाद हाथापाई में बदल गया। बैट और ईंट-पत्थर से मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्ष घायल हुए। वहीं महाराजगंज में मामूली विवाद के बाद युवक अनुज सिंह पर चाकू से हमला हुआ और दो अन्य घायल हुए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
दो पक्षों में हुई मारपीट
Raebareli: जनपद रायबरेली के थाना क्षेत्र गुरबक्शगंज अंतर्गत एक खेल मैदान में क्रिकेट खेलते समय बच्चों के बीच हुआ विवाद अब गंभीर सामाजिक तनाव का कारण बन गया है। खेल के दौरान पहले कहासुनी हुई, फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले बैट से मारपीट हुई और इसके बाद ईंट से भी हमला किया गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग घायल हुए।
घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन आरोप है कि फिलहाल एक ही पक्ष की बात सुनकर मुकदमा दर्ज किया गया है, जबकि घटनास्थल पर मौजूद वीडियो में दोनों पक्षों की ओर से मारपीट स्पष्ट दिखाई देती है। इससे गांव में असंतोष का माहौल बन गया है।
कुहासे में बाल-बाल बची कई जिंदगियां: परतावल चौराहे पर बस DCM से टकराई, पांच यात्री घायल
वहीं महाराजगंज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के चलते एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में युवक अनुज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उन्हें बचाने आए दो अन्य लोग भी मारपीट में घायल हुए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो अन्य फरार हैं जिनकी तलाश जारी है।
यह घटना शनिवार देर शाम कोटवा मोहम्मदाबाद गांव में हुई। बताया गया कि नशे की हालत में दो युवक गांव पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। ग्रामीणों द्वारा समझाने-बुझाने पर वे मौके से चले गए। हालांकि, मामला यहीं नहीं थमा। देर रात दोनों युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ चाकू और अवैध असलहे लेकर दोबारा लौट आए। लौटकर आए आरोपियों ने स्थानीय निवासी अनुज सिंह (25 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय त्रिमोहन सिंह) पर हमला कर दिया।
अनुज को बचाने पहुंचे आशु सिंह (33 वर्ष, पुत्र कंचन सिंह) और आशीष सिंह (30 वर्ष, पुत्र स्वर्गीय दिनेश सिंह) के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
घुघली में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-साइकिल की टक्कर में अधेड़ की मौत, गांव में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों शिब्बू और बृजेश (पुत्रगण श्याम, निवासी रामकोला मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद) को हिरासत में ले लिया।
थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि मामले में कानूनी कार्यवाही की जा रही है। मारपीट में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।