हिंदी
बदायूं में चलती कार धू-धूकर जली
Budaun: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बदायूं-आंवला मार्ग पर ब्लॉक सालारपुर मुख्यालय के निकट चलती अर्टिगा कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार कार स्वामी अलापुर से कुंवरगांव के गंज गांव अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। जब तक चालक कुछ समझ पाता, आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। देर रात हुई इस घटना से मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Location : Budaun
Published : 14 October 2026, 11:55 PM IST