हिंदी
पुलिस मामले की जांच कर रही है (img: Dynamite News)
Basti: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सोनहा थाना क्षेत्र के गायसाथ में एक बगीचे के अंदर 40 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला। दारू भट्ठी के पीछे शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान पड़रिया दत्तू गांव निवासी आलोक मिश्रा (40) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के भाई भी मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे बगीचे में युवक का शव फंदे से लटका होने की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल शुरू की।
यह भी पढ़ें: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम केस में बड़ा फैसला: अदालत ने मुस्कान और साहिल को सुनाई मौत की सजा
सोनहा थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आगे की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही युवक की मौत से जुड़े परिस्थितियों के बारे में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल, घटना के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Location : Basti
Published : 14 October 2026, 6:31 PM IST
Topics : basti news Basti Police crime news UP News