विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत, पति समेत 5 ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज
कोल्हुई कस्बा निवासी एक विवाहिता की उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट करने के बाद जिंदा जलाने का गंभीर आरोप लगाया है।