‘ससुराल’ बना श्मशान? विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, खामोश दीवारें चीख-चीख कर दे रहीं साजिश की गवाही

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर में 27 वर्षीय विवाहिता लक्ष्मी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 16 August 2026, 3:05 PM IST
google-preferred

Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर कस्बे में देर रात शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 27 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका की पहचान लक्ष्मी पत्नी कन्हैया के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी।

छह साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि लक्ष्मी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व किशनी थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी कन्हैया के साथ हुई थी। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता अरविंद ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है।

Murder in Mainpuri: पति की मौत के बाद घर में अकेली रह रही विधवा की बेरहमी से हत्या, गर्दन में सटाकर मारी गोली

ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप

मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर लक्ष्मी का उत्पीड़न किया जाता था और इसी के चलते उसकी हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है। मृतका के परिजनों ने उसकी सास, ससुर, ननद और देवर पर हत्या का आरोप लगाया है।

मामले में मृतका के पिता अरविंद का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Mainpuri: चार बदमाश गिरफ्तार, 32 मोबाइल और हथियार बरामद… आखिर कहां से आया इतना बड़ा माल?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

वहीं, पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

Location :  Mainpuri

Published :  16 August 2026, 3:05 PM IST

Related News

Advertisement