Mainpuri: चार बदमाश गिरफ्तार, 32 मोबाइल और हथियार बरामद… आखिर कहां से आया इतना बड़ा माल?

मैनपुरी में पुलिस ने चार कथित बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी बरामदगी का दावा किया है। इनके पास से 32 मोबाइल फोन, कार, दो तमंचे और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं। बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 August 2026, 2:35 PM IST
google-preferred

Mainpuri: थाना एलाऊ पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के बताए जा रहे अलग-अलग कंपनियों के 32 मोबाइल फोन, एक आर्टिगा कार, दो अवैध तमंचे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये है।

मुखबिर से मिली बदमाशों की सूचना

पुलिस के मुताबिक वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम और थाना एलाऊ पुलिस को मुखबिर से बदमाशों के संबंध में सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें- किसान भाई हो जाइये सावधान! धान की रोपाई करते वक्त अचानक गिरी बिजली, चार लोग झुलसे

गिरफ्तार बदमाशों की हुई पहचान

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में अनुज उर्फ छोटू पुत्र विनोद कुमार शर्मा, निवासी टापा पेड़ जलेसर रोड, थाना उत्तर, फिरोजाबाद, उम्र करीब 32 वर्ष, उमेश पुत्र ओमप्रकाश, निवासी श्रीनगर कॉलोनी, गेट रोड, थाना रामगढ़, फिरोजाबाद, उम्र करीब 35 वर्ष, विष्णु पुत्र भगवानदास, निवासी ग्राम दिनवली, थाना अवागढ़, एटा, उम्र करीब 22 वर्ष और सतेन्द्र पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी ग्राम डटिया, थाना पटरेना, फिरोजाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष शामिल हैं।

बरामद किए गए सामान

बरामदगी में एक एप्पल, छह सैमसंग, सात ओप्पो, एक रेडमी, चार मोटोरोला, सात वीवो, चार रियलमी, एक वनप्लस और एक इनफिनिक्स मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा एक आर्टिगा कार, दो तमंचे—एक 12 बोर और एक .315 बोर और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें- “मेरे पति से दूर रह…” प्रेमिका के घर हाथापाई के बाद फंदे से झूलती मिली पत्नी, पढ़ें इस खूनी खेल की कहानी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना एलाऊ में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और वाहन के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है कि इन्हें कहां से चोरी किया गया था और गिरोह में इनके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Location :  Mainpuri

Published :  12 August 2026, 2:35 PM IST

Advertisement