हिंदी
पुलिस थाने से महज 50 कदम की दूरी पर फायरिंग(AI Generated img)
Rohtak: रोहतक-दिल्ली रोड के मिलन ढाबे पर गैंगवार के दौरान अंधाधुंध फायरिंग में चार लोगों की मौत की खबर है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भाऊ व सन्नी गैंग के बीच लंबे समय से गैंगवार चल रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मरने वालों में तीन डीघल के युवक हैं। ढाबे पर खाना खा रहा बेरी निवासी हिमांशु भी मारा गया है। पुलिस को शक है कि भाऊ गैंग ने हमला किया। जवाब में गैंगवार शुरू हुई। आईएमटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-मिसाल की पेश: हरियाणा के गांव भिवानी सरपंच ने न दहेज लिया न सोने के गहने, बेटे की शादी सिर्फ 1 रुपये में की
रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्विफ्ट कार में आए करीब पांच हथियारबंद बदमाशों ने ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें तीन की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक को दौड़ाकर गोली मारी गई। मृतकों में रिंकू, विनित और गंजू (तीनों निवासी डीघल) तथा हिमांशु (निवासी बेरी) शामिल बताए जा रहे हैं।
शुरुआती जांच और मीडिया रिपोर्ट्स इस वारदात को हिमांशु भाऊ, सन्नी रिटोलिया और बाबा गैंग के बीच पुरानी रंजिश व गैंगवार से जोड़कर देख रही हैं। खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई खूनी वारदात, पुलिस चौकी के पास बेखौफ बदमाशों ने मचाया मौत का तांडव।
ये भी पढ़ें-New Delhi: पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनकाउंटर में अमन गुर्जर को मारी गोली
गोलियों की आवाज से ढाबे पर मची भगदड़, जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के पीछे छिपे लोग। तीन युवकों की खाने की टेबल पर ही मौत, जान बचाकर भागे चौथे युवक को भी बदमाशों ने पीछा करके गोलियों से भून डाला। वारदात के बाद हथियार लहराते हुए कई मिनट तक मौके पर घूमते रहे बदमाश फिर हुए फरार।
भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है इस वारदात को। मृतकों में तीन झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- मिस्र के काहिरा में भीषण सड़क हादसा, आग की लपटों में घिरीं कारें, 30 लोगों की मौत, 15 घायल
रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी आधी रात पहुंचे घटनास्थल पर। एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से की छानबीन।
Location : Rohtak
Published : 26 November 2026, 9:00 AM IST
Topics : crime news gang war Haryana Police Milan Dhaba rohtak