सुबह 4 बजे बहन कमरे में पहुंची तो निकली चीख! पति के जाने के बाद सदमे में थी मुस्कान, कासगंज में पसरा मातम

पति की मौत के करीब दो महीने बाद मायके में 23 वर्षीय विवाहिता की मौत ने परिवार को झकझोर दिया। सुबह कमरे में पहुंची छोटी बहन के सामने घटना का पता चला, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 8 October 2026, 4:43 PM IST
google-preferred

Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के पटियाली थाना क्षेत्र में पति की मौत के करीब दो महीने बाद 23 वर्षीय विवाहिता मुस्कान की मौत का मामला सामने आया है। उसका शव गुरुवार तड़के मायके स्थित कमरे में मिला। घटना की जानकारी उस समय हुई जब उसकी छोटी बहन सुबह करीब चार बजे कमरे में पहुंची। विवाहिता की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।

इसी साल मई में हुई थी शादी

जानकारी के अनुसार, पटियाली थाना क्षेत्र की न्यू कॉलोनी, गली नंबर दो निवासी राजवीर की बेटी मुस्कान की शादी इसी वर्ष 9 मई को सहावर थाना क्षेत्र के चौबे नगला निवासी राहुल पुत्र महेश के साथ हुई थी। राहुल परचून की दुकान चलाने के साथ आटा चक्की का काम भी करता था।

पहले दुपट्टे से गला दबाया, फिर काट दी प्रेमिका की गर्दन, कासगंज का दिल दहला देने वाला मामला

जुलाई में पति की हुई थी मौत

परिजनों के अनुसार, शादी के बाद राहुल ने दुकान पर जाना कम कर दिया था। परिवार की ओर से काम पर जाने के लिए कहे जाने के बाद 13 जुलाई को उसने आत्महत्या कर ली थी। पति की मौत के बाद मुस्कान मायके में रह रही थी। परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बाद से वह सदमे में थी और अक्सर गुमसुम रहती थी।

छोटी बहन ने कमरे में देखा शव

परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर रात मुस्कान अपने कमरे में थी। गुरुवार सुबह करीब चार बजे उसकी छोटी बहन सलोनी किसी काम से कमरे में पहुंची। वहां मुस्कान का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

प्यार का खौफनाक अंत: कासगंज में प्रेमी ने रची ऐसी खूनी साजिश, रुपये और जेवर के लालच में प्रेमिका की रेता गला

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Location :  Kasganj

Published :  8 October 2026, 4:43 PM IST

Related News

Advertisement