शिवा शर्मा हत्याकांड की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने प्रशासन से जतायी सरेंडर की इच्छा, कहा…

लखनऊ में 28 वर्षीय कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से धक्का देकर हत्या किए जाने के मामले में फरार चल रही मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। आरोपी श्रद्धा दुबे ने प्रशासन के सामने आत्मसमर्पण करने की इच्छा जताई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 14 October 2026, 10:55 PM IST
google-preferred

लखनऊ:  28 वर्षीय कारोबारी शिवा शर्मा को चौथी मंजिल से धकेलकर मौत के घाट उतारे जाने के मामले में आरोपी फरार मॉडल श्रद्धा दुबे को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल पुलिस द्वारा आरोपियों पर इनाम घोषित होने के बाद श्रद्धा दुबेन ने सरेंडर करने की इच्छा जाहिर की है।

प्रशासन के आगे सरेंडर की अपील

आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने कहा कि वह प्रशासन के आगे आत्मसमर्पण करना चाहती है। अपराध के बारे में सब कुछ बताना चाहती है।

ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का आरोप

श्रद्धा पर लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे वसूलने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि वह लोगों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों का इस्तेमाल कर उन्हें ब्लैकमेल करती थी। हालांकि, गैंगस्टरों के साथ उसका संपर्क ज्यादा समय तक नहीं रहता था। कुछ समय बाद उनके बीच दूरी हो जाती थी।

आरोप है कि श्रद्धा गैंगस्टरों से दोस्ती करती थी और उनके नाम व नेटवर्क का इस्तेमाल कर लोगों पर धौंस जमाती थी। वह मुख्तार अंसारी गैंग से संपर्क होने का दावा कर लोगों को धमकाती थी। इसके लिए गैंग के लोगों से फोन भी करवाती थी।

हिस्ट्रीशीटरों से कनेक्शन

पुलिस की जांच में श्रद्धा का कनेक्शन लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह उर्फ बाबू से भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीर भी मौजूद है। बाबू सिंह को मुख्तार अंसारी गैंग का गुर्गा बताया जाता है। आरोप है कि मड़ियांव, अलीगंज और आसपास के इलाकों में उसका दबदबा है।

मेडिकल कॉलेज से भागे आरोपी

9 अक्टूबर की रात लखनऊ KGMU के ट्रॉमा सेंटर में शिवा की मौत की पुष्टि होते ही सभी आरोपियों ने एक साथ मिलकर लखनऊ से फरार होने की साजिश रची। पुलिस की तीन विशेष टीमों ने दुबग्गा निवासी ड्राइवर आदिल और गढ़ी कनौरा निवासी तारिक के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है।

अंकिता के न्याय के लिए दिल्ली में संग्राम: इंडिया गेट पर बैठे परिजनों से मिलने पहुंचे राहुल और प्रियंका

सर्विलांस और खुफिया इनपुट के आधार पर पुलिस को पुख्ता आशंका है कि मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और उनके मददगार मेडिकल कॉलेज से निकलकर बहराइच के रास्ते नेपाल सीमा में दाखिल हो चुके हैं।

पुलिस कमिश्नरेट की टीमें बॉर्डर इलाकों में कैंप कर रही हैं और रास्ते के तमाम सीसीटीवी फुटेज व कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स के जरिए फरार आरोपियों की सटीक लोकेशन ट्रेस करने में जुटी है।

Kannauj Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो कारों की भिड़ंत में युवक की मौत, फरार कंटेनर चालक की तलाश

शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन ने 13 तारीख को श्रद्धा और अन्य आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। आरोपियों के नेपाल भागने की भी आशंका जताई जा रही है।

Location :  Lucknow

Published :  14 October 2026, 10:15 PM IST

Advertisement