देवरिया में दबंगों का खूनी तांडव: घर में घुसकर पति-पत्नी पर लाठी-डंडों से हमला, जिंदगी की जंग लड़ रहा दंपती

देवरिया में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मकान निर्माण करा रही महिला के घर में घुसकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। निर्माणाधीन दीवार गिराने के बाद लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और कुदाल से पति-पत्नी पर हमला कर दिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 16 November 2026, 3:22 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मकान निर्माण करा रही महिला के घर में घुसकर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। निर्माणाधीन दीवार गिराने के बाद लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और कुदाल से पति-पत्नी पर हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है। हैरानी की बात यह है कि तहरीर में 12-13 अज्ञात हमलावरों का जिक्र होने के बावजूद एफआईआर में सिर्फ एक अज्ञात आरोपी दर्ज किया गया है।

देवरिया में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में जमीन के विवाद को लेकर दबंगई का गंभीर मामला सामने आया है। बधौचघाट थाना क्षेत्र के मुरार छापर गांव में मकान निर्माण करा रही एक महिला और उसके पति पर कथित तौर पर घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने न सिर्फ निर्माणाधीन मकान में तोड़फोड़ की, बल्कि विरोध करने पर पति-पत्नी को बेरहमी से पीटा। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल दोनों महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना 15 नवंबर 2026 की बताई जा रही है।

देवरिया में छठ की भव्य तैयारी: परमार्थी पोखरे पर उमड़ेंगे 10 हजार श्रद्धालु, डीएम-एसपी ने संभाली कमान

निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई

पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि हमलावरों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरा दी। अचानक हुए इस हंगामे का जब रितु देवी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों, ईंट-पत्थरों और कुदाल से महिला पर हमला कर दिया।

जिंदगी और मौत से जूझ रहा दंपती

हमले के बाद घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। परिवार के लिए यह घटना किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। एक तरफ घर में निर्माण को लेकर हुआ विवाद अब जानलेवा हमले तक पहुंच गया, वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में भर्ती पति-पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर परिजन परेशान हैं।

देवरिया में लड़की बोली- मौत दे दो भगवान, लेकिन ऐसा बॉयफ्रेंड ना दो, आपबीती सुनकर आ जाएंगे आंसू

एफआईआर में सिर्फ एक का जिक्र

इस पूरे मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। दरअसल, पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर में तीन नामजद आरोपियों के अलावा 12 से 13 अज्ञात लोगों के घटना में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। लेकिन दर्ज एफआईआर में तीन नामजद आरोपियों के साथ केवल एक अज्ञात व्यक्ति का उल्लेख होने की जानकारी सामने आई है।

गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

गंभीर मारपीट और जानलेवा हमले के आरोपों के बावजूद घटना के बाद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने की बात सामने आ रही है। इससे पीड़ित परिवार में नाराजगी है। परिवार का सवाल है कि जब पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं और आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए जा चुके हैं, तो अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई?

Location :  Deoria

Published :  16 November 2026, 3:22 PM IST

Advertisement