

आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पोल खोल दी। शहर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।
आगरा में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
Agra: आगरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पोल खोल दी। शहर अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं, डोल-नगाड़ों के साथ सड़कों पर उतरे। प्रदर्शनकारी नगर निगम कार्यालय तक मार्च करते हुए लगातार नारेबाजी करते रहे–"आगरा स्मार्ट सिटी नहीं, नरक सिटी है!"। उनका आरोप था कि नगर निगम शहर की मूलभूत समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह विफल रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार कांग्रेसियों ने मुख्य रूप से सड़क जर्जर हालत में होने, जगह-जगह जलभराव और गंभीर पेयजल संकट जैसे मुद्दों को उठाया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मानसून की शुरुआत होते ही शहर के हालात बदतर हो गए हैं–गलियां पानी में डूबी हैं, नालियां उफान पर हैं और कई इलाकों में पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं है।
बाराबंकी में सरयू नदी ने ली करवट, आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी
महिलाओं ने खासतौर पर यह मुद्दा उठाया कि उन्हें रोज़मर्रा के कामों के लिए घंटों पानी भरने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है, लेकिन नगर निगम सिर्फ कागज़ों में स्मार्ट सिटी चला रहा है।
आंदोलन के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, जिसमें नगर निगम से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। शहर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस का यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता की परेशानियों के साथ खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और कांग्रेस जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।
Chandauli News: हादसा या कुछ और? पारिवारिक तनाव से जूझ रहे मिस्त्री की डूबकर मौत, उठे कई सवाल