Live Now

Parliament Budget Session Live: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश, जानिये ताजा अपडेट

लोकसभा के बजट सत्र में झारखंड के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से किसानों की आय और खाद्यान्न भंडारण को लेकर महत्वपूर्ण सवाल उठाए। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पल-पल की अपडेट।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 10 March 2026, 11:32 AM IST
google-preferred

    LIVE NEWS & UPDATES

    • 10 Mar 2026 12:49 PM (IST)

      सदन में पक्ष और विपक्ष के सदस्य हों एक समान

      लोकसभा में कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले- स्पीकर के लिये सदन में पक्ष और विपक्ष के सदस्य एक समान होने चाहिये। ओम बिड़ला जी का सभी के साथ व्यक्तिगत रिश्ता बहुत अच्छा है लेकिन हमें खेद है कि हम उनके खिलाफ प्रस्ताव ला रहे है। यह लोकतंत्र के प्रति हमारी जिम्मेदारी है।

    • 10 Mar 2026 12:33 PM (IST)

      10 फरवरी को आया था अविश्वास का नोटिस

      लोकसभा में पीठासीन जगदंबिका पाल ने सदस्यों से कहा- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 10 फरवरी 2026 को अविश्वास का नोटिस आया था, जिसमें 110 विपक्षी सदस्यों के हस्ताक्षर थे लेकिन नोटिस में 10 फरवरी 2025 की तिथि थी। इसके बाद भी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नोटिस में दर्ज 2025 की तिथि को संशोधित करने को कहा। यह उनकी ईमानदारी और महानता को दर्शाता है।

    • 10 Mar 2026 12:27 PM (IST)

      अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 10 घंटे का समय अनुमोदित

      लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिये 10 घंटे का समय अनुमोदित किया गया। लोकसभा अध्यक्ष को पद से हटाने के लिये आर्टिकल 94 के तहत होगी चर्चा।

    • 10 Mar 2026 12:24 PM (IST)

      ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश

      लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान लोकसभा में जबरदस्त हंगामा।

    • 10 Mar 2026 11:41 AM (IST)

      12 बजे तक कार्यवाही स्थगित

      विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिये स्थगित।

    • 10 Mar 2026 11:38 AM (IST)

      भारत लगातार प्रगति और विकास कर रहा

      लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- भारत लगातार प्रगति और विकास कर रहा है। हम भारत को दुनिया का फूड बास्केट बनाने में सफल हो रहे हैं।

    • 10 Mar 2026 11:36 AM (IST)

      हंगामे के बीच बोले कृषि मंत्री शिवराज सिंह

      लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले- देश में खाद्यान्न का वार्षिक उत्पादन बढ़कर में 8.1 मिलियन टन हो गई है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकार्ड है। इसी तरह तमाम कृषि उत्पादों के उत्पादन ने नये रिकार्ड बनाये है।

    • 10 Mar 2026 11:35 AM (IST)

      निशिकांत दुबे ने कृषि मंत्री से पूछा सवाल

      झारखंड की गोड्डा सीट से लोकसभा के वरिष्ठ सांसद निशिकांत दुबे ने विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि मंत्री शिवराज सिंह से सरकार द्वारा पिछले 12 सालों में किसानों के हित में लिये गये फैसलों की जानकारी मांगी। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि वो कौन सी योजनानाएं हैं, जिनके कारण किसानों की आय दोगुनी हुई और देश में खाद्यान्न भंडारण बढ़ा।

New Delhi: संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सियासी पारा अचानक चढ़ गया है। आरोप, प्रत्यारोप और संसदीय नियमों को लेकर जारी खींचतान अब एक बड़े टकराव की ओर बढ़ती दिख रही है। विपक्षी दलों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली है। इस कदम के पीछे विपक्ष का आरोप है कि सदन की कार्यवाही के दौरान स्पीकर का रवैया निष्पक्ष नहीं रहा और विपक्षी नेताओं को बोलने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया। खास तौर पर राहुल गांधी को सदन में बोलने की अनुमति न दिए जाने के मुद्दे ने इस विवाद को और ज्यादा गरमा दिया है। डाइनामाइट न्यूज़ पर पढ़ें पल-पल की अपडेट।

Location : 
  • New Delhi

Published : 
  • 10 March 2026, 11:32 AM IST

Advertisement
Advertisement