राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में नया मोड़, नेता प्रतिपक्ष पहुंचे सुप्रीम कोर्ट; जानिये पूरा अपडेट

राहुल गांधी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के आरोप वाले मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इतना ही नहीं, मामले को दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की मांग भी की गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 13 August 2026, 2:20 PM IST
google-preferred

New Delhi: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में गुरूवार को एक नया मोड़ आ गया। राहुल गांधी इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंच गये हैं। उन्होंने इस केस में इलाहाबाद हाई के आदेश को चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने मामले को दिल्ली हाईकोर्ट ट्रांसफर करने की मांग भी की है। अब सबकी नजर 17 अगस्त की सुनवाई पर टिकी है।

क्या है पूरा मामला?

राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोप को लेकर कर्नाटक के बीजेपी कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने शिकायत की थी। इसी शिकायत पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामला पहुंचा। हाईकोर्ट ने मई में कहा था कि शिकायत में लगाए गए आरोपों का कानून के मुताबिक सत्यापन किया जाए।

अदालत के निर्देश के बाद जांच एजेंसियों की भूमिका भी इस मामले में सामने आई। हाईकोर्ट ने कहा था कि केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी CBI और प्रवर्तन निदेशालय यानी ED कानून के तहत उचित कदम उठा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- मैनपुरी में सपा नेता का बड़ा दावा, 2027 में किसकी बनेगी सरकार? BJP पर लगाए गंभीर आरोप

CBI की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने जताई थी नाराजगी

मामले में 20 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। इस दौरान अदालत ने CBI की ओर से दाखिल हलफनामे पर संतोष नहीं जताया। कोर्ट का कहना था कि हलफनामा उसके पहले दिए गए निर्देशों के अनुरूप नहीं था।वहीं, ED को लेकर हाईकोर्ट ने माना कि एजेंसी ने जरूरी कदम उठाए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि जांच के दौरान अगर कोई नई जानकारी सामने आती है तो एजेंसी कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर उसे चुनौती दी है। इसके अलावा उन्होंने एक अलग ट्रांसफर याचिका भी दायर की है। इसमें मामले को इलाहाबाद हाईकोर्ट से दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित करने की मांग की गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों याचिकाएं 7 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई थीं। अब इस मामले में शीर्ष अदालत का रुख अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Mayawati Expels BSP Leader: मायावती का बड़ा एक्शन! आकाश आनंद के ससुर के बाद इस कद्दावर नेता को निकाला बाहर

17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 17 अगस्त को सुनवाई होनी है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ मामले की सुनवाई करेगी। दूसरी तरफ, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी मामले को आगे की सुनवाई के लिए 20 अगस्त को सूचीबद्ध किया है।

Location :  New Delhi

Published :  13 August 2026, 2:20 PM IST

Related News

Advertisement