हिंदी
सड़क पर उतरे कांग्रेसी (IMG: Dynamite News)
Maharajganj: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत सोमवार को महराजगंज में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी के झंडे और तख्तियां लेकर नारेबाजी की और जिला मुख्यालय की ओर मार्च किया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट ने किया। जिला कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में कांग्रेस के झंडे और विभिन्न मांगों से जुड़ी तख्तियां थीं। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए। इस दौरान “ज्ञानेश कुमार वोट चोर है” और “ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद” जैसे नारे भी लगाए गए। कुछ कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने का प्रयास किया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल सामने आए हैं और इनकी जांच होनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से यह भी कहा गया कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में लिए गए फैसलों और मतदाता सूची में हुए बदलावों की समीक्षा की जाए। पार्टी नेताओं ने कथित अनियमितताओं के लिए जिम्मेदारी तय करने और कार्रवाई की मांग भी उठाई।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस वोट से जुड़े सवालों को लेकर सड़क से संसद तक अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पूरी होने तक जारी रखने की बात कही। वहीं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और पूर्व प्रदेश महासचिव त्रिभुवन नारायण मिश्र ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएंगे। उन्होंने कथित चुनावी अनियमितताओं की जांच और कार्रवाई की मांग दोहराई।
महराजगंज का यह प्रदर्शन ऐसे समय हुआ है जब देशभर में चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक बहस चल रही है। SIR यानी Special Intensive Revision के तहत मतदाता सूची को अपडेट करने की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं। एक रिपोर्ट में चुनाव आयुक्तों सुकबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की ओर से पिछले महीनों में चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कुछ फैसलों पर आपत्तियां दर्ज किए जाने का दावा किया गया था।
इसके बाद चुनाव आयोग ने 26 सितंबर को कहा कि SIR से जुड़े उसके आदेशों को तीनों चुनाव आयुक्तों की सर्वसम्मत मंजूरी मिली थी। आयोग ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त सुकबीर सिंह संधू तथा विवेक जोशी की मंजूरी के बाद ही संबंधित आदेश जारी किए गए।
महराजगंज में हुए प्रदर्शन में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भी भागीदारी रही। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट के साथ कपिल देव शुक्ला और विनोद सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेश साहनी, अनवर अली, गोपाल शाही, रामनारायण प्रसाद, चंद्रजीत भारती, डॉ. रामनारायण चौरसिया, राजू गुप्ता, पूर्णमासी यादव, नूर आलम, इंजीनियर शिवपूजन, राजन शुक्ला, जयप्रकाश शाही, जयंती मौर्य, प्रमोद कुमार पांडे, विधि नारायण वर्मा, डॉ. अजय द्विवेदी, नरेंद्र सिंह, संतोष यादव, अंबरीश शाही, अमरजीत निषाद और चंदन तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके अलावा अफजल अब्बासी, मोहम्मद शंकर वर्मा, नेहाल इराकी, समीउल्लाह खान, भारतेंदु पांडे, हनुमान प्रसाद कनौजिया, कुंज बिहारी निषाद, संतोष जायसवाल, रमेश चंद श्रीवास्तव, गनी खान, प्रमोद दुबे, अकील अहमद, शेषमणि गुप्ता, छोटन प्रसाद गुप्ता, मुबारक अली, हरिराम मौर्य, इसरार अहमद, विराजवीर अभिमन्यु, राकेश गुप्ता, अफजाल अंसारी, दिनेश यादव, अभिमन्यु सिंह, आलोक यादव, रेखा यादव, बिंदु देवी, जानकी देवी, संदेश जायसवाल, जितेंद्र यादव, रामराज पासवान, बबलू शर्मा, सुभाष शर्मा, जमील अहमद और अमरनाथ साहनी समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी प्रदर्शन में शामिल हुए।
Location : Maharajganj
Published : 28 September 2026, 3:19 PM IST
Topics : Chief Election Commissioner Congress Protest Gyanesh Kumar Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) SIR Controversy