“जो पीड़ित हैं वो PDA हैं”, लखनऊ में अखिलेश ने गिनाईं सपा की प्राथमिकताएं, बोले- BJP को हटाए बिना संस्थाएं ठीक नहीं होंगी

लखनऊ में अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर शिक्षा, किसान मुआवजा, रोजगार, साइबर फ्रॉड और जलभराव जैसे मुद्दों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने 2027 में सपा सरकार बनने पर मदरसों, शिक्षामित्रों और युवाओं से जुड़े कई मुद्दों पर बोल।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 28 September 2026, 2:56 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तरप्रदेश कि राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा। उन्होंने शिक्षा, मदरसा, किसान, रोजगार, साइबर फ्रॉड, जलभराव और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सपा की प्राथमिकताओं और संभावित नीतियों के संकेत दिए।

मदरसों और शिक्षामित्रों को लेकर बड़ा ऐलान

अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर मदरसों से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने आधुनिक मदरसा व्यवस्था, शिक्षकों के वेतन की बहाली और बकाया भुगतान की बात कही।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के दौरान संस्कृत शिक्षकों को भी सम्मान देने का काम हुआ था। आने वाले समय में शिक्षामित्रों को शिक्षक के रूप में सम्मान देने, अनुदेशकों, रोजगार सेवकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान की बात भी उन्होंने कही।

ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मायावती ने फिर उठाया बैलेट पेपर का मुद्दा, कहा- चंद्रशेखर को EVM धांधली से मिली जीत

सरकारी स्कूलों और सेमेस्टर सिस्टम पर सवाल

सपा प्रमुख ने प्रदेश के राजकीय विद्यालयों की व्यवस्था में सुधार की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में राजकीय विद्यालयों की स्थिति कमजोर हुई है। अखिलेश ने कहा कि सत्ता में आने पर शिक्षा व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा और सेमेस्टर सिस्टम को भी खत्म लिया जायगा।

किसानों के मुआवजे पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने अलीगढ़-मुरादाबाद ग्रीनफील्ड कंट्रोल्ड एक्सेस कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को मुआवजा देने में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि एक्सप्रेसवे के लिए ली जा रही जमीन का मुआवजा सर्किल रेट बढ़ाकर बाजार मूल्य के अनुरूप दिया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को उचित मुआवजा मिलने से वे भी विकास की प्रक्रिया से जुड़ सकेंगे।

बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा गैरकानूनी काम और अनऑथराइज्ड बिल्डिंग बीजेपी से जुड़े लोगों की हैं। अखिलेश ने कहा कि कई जगहों पर जमीनों पर कब्जे हुए हैं और जहां कभी तालाब हुआ करते थे, आज वहां स्थिति बदल चुकी है।

ये भी पढ़ें: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भारी बवाल, डाकबंगला चौराहे पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में तीखी झड़प

रोजगार के लिए नियमित कैलेंडर का वादा

अखिलेश यादव ने कहा कि छात्रों और नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए नियमित भर्ती कैलेंडर लाने का काम किया जाएगा। उन्होंने रोजगार से जुड़े मुद्दों को भी अपनी बातों में प्रमुखता से रखा।

अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में साइबर फ्रॉड की घटनाएं बड़ी समस्या बन चुकी हैं। उन्होंने सरकार की साइबर अपराध से निपटने की क्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब जिम्मेदार लोग समस्या को समझेंगे ही नहीं तो प्रभावी कार्रवाई कैसे होगी।

ये भी पढ़ें: केदारनाथ में पहाड़ी दरकने से थमीं सांसें, SDRF और NDRF के जवानों ने बचाई 1500 जिंदगियां

जलभराव और शहरी विकास पर भी निशाना

अखिलेश यादव ने लखनऊ में जलभराव का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रेरणा स्थल और ताज होटल के आसपास पानी भरने की समस्या दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि रिवर फ्रंट पर पानी नहीं भरता जबकि आसपास की सड़कों पर पानी भर जाता है, जिसका कारण यह है कि इंजीनियर को उनका काम ठीक से नहीं करने दिया जा रहा है। जब इंजीनियर का काम मुख्यमंत्री करेंगे तो अच्छी सड़कें कैसे बनेंगी।

उन्होंने कहा कि इंजीनियरों को उनके काम के अनुसार काम करने दिया जाना चाहिए और विकास कार्यों की तकनीकी जिम्मेदारी विशेषज्ञों के पास रहनी चाहिए।

राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े विवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि यदि चढ़ावे में अनियमितता हुई है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है। उन्होंने कहा कि मंदिर के बाहर बैठे भिखारी भी मंदिर के चढ़ावा की चोरी नहीं करते हैं लेकिन भाजपा के सरकार में चढ़ावे की चोरी हुई है।

ये भी पढ़ें: जिस गर्लफ्रेंड के लिए दे रहा था परिवार को धोखा, उसी ने करवाया मर्डर, ग्रेटर नोएडा कोर्ट ने रोबिन हत्याकांड में सुनाया बड़ा फैसला

EVM को लेकर अखिलेश का रुख बरकरार

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि उनकी पार्टी सभी सीटें जीत भी जाए, तब भी वह EVM के इस्तेमाल के खिलाफ रहेंगे। उन्होंने बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग दोहराई और अमेरिका तथा जर्मनी का उदाहरण देते हुए EVM को लेकर अपना पक्ष रखा।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए उनकी पार्टी रणनीति बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के हटने के बाद ही संस्थाओं के ठीक से काम करने की स्थिति बनेगी। उन्होंने अपने बयान में PDA के बारे में कहा कि "जो पीड़ित हैं वो पीडीए हैं, जो पीड़ा को दूर करेगा वही पीडीए है।" उन्होंने कहा कि PDA समाज निर्माण और समाज सुधार का रास्ता है। अखिलेश ने दावा किया कि PDA के माध्यम से संविधान को बचाने और उसे सही दिशा में आगे ले जाने का काम किया जा रहा है।

MLC उम्मीदवारों के लिए मांगा समर्थन

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के सपा समर्थित प्रत्याशियों के लिए समर्थन की अपील भी की। इनमें वाराणसी शिक्षक खंड से लाल बिहारी यादव, लखनऊ शिक्षक खंड से सुशील कुमार, आगरा शिक्षक खंड से डॉ. प्रकाश चंद्र गुप्ता, गोरखपुर-फैजाबाद से कमलेश यादव, मुरादाबाद-बरेली से दानिश अख्तर और मेरठ से डॉ. नितिन तोमर के नाम शामिल हैं।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में वाराणसी से आशुतोष सिन्हा, इलाहाबाद-झांसी से डॉ. मान सिंह, आगरा से शशांक यादव, मेरठ से परमिंदर भाटी और लखनऊ से कान्ती सिंह के लिए भी उन्होंने समर्थन मांगा।

ये भी पढ़ें: Wrestlers vs Brij Bhushan: बृजभूषण सिंह केस में नया मोड़, चार पहलवानों की याचिका पर कोर्ट का नोटिस

2027 के चुनाव से पहले शिक्षा, किसान और रोजगार पर फोकस

अखिलेश यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा, रोजगार, किसान मुआवजा, सरकारी कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे और चुनाव प्रक्रिया प्रमुख विषय रहे। उनके बयानों से साफ है कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में इन मुद्दों को राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है। हाल के दिनों में अखिलेश यादव चुनाव आयोग, SIR और कथित चुनावी अनियमितताओं को लेकर भी लगातार सवाल उठाते रहे हैं।

Location :  lucknow

Published :  28 September 2026, 2:47 PM IST

Related News

Advertisement