आयुष्मान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ से जुड़ा अदनान सामी का नाम, बोले- पहले मुझसे राइट्स लो

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' के पाकिस्तानी जासूस वाले किरदार पर अदनान सामी का मजेदार रिएक्शन वायरल हो रहा है। इसी बीच फिल्म का कनेक्शन अचानक मशहूर सिंगर अदनान सामी से जुड़ गया, जिसके बाद उनका मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 28 September 2026, 12:53 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म 'उड़ता तीर' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसी बीच फिल्म का कनेक्शन अचानक मशहूर सिंगर अदनान सामी से जुड़ गया, जिसके बाद उनका मजेदार रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शो में आयुष्मान ने बताया फिल्म का प्लॉट

आयुष्मान खुराना हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2' में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म 'उड़ता तीर' के बारे में बात की।

उन्होंने बताया कि फिल्म में उनका किरदार एक पाकिस्तानी जासूस का है, जो भारत आता है और बाद में उसकी याददाश्त चली जाती है।

आयुष्मान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि किरदार को अपनी देशभक्ति तो याद रहती है, लेकिन वह यह भूल जाता है कि उसका देश कौन सा है।

कॉमेडियन के मजाक पर छिड़ी अदनान सामी की चर्चा

आयुष्मान के इस जवाब के बाद शो में मौजूद एक कॉमेडियन ने मजाक करते हुए कहा कि "वो अदनान सामी है।"

इसके बाद शो में मौजूद सभी लोग हंसने लगे। फिल्म की कहानी और अदनान सामी की निजी जिंदगी से जोड़कर किया गया यह मजाक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

अदनान सामी ने दिया मजेदार जवाब

वीडियो वायरल होने के बाद अदनान सामी ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "पहले मुझसे राइट्स लो और फिर फिल्म बनाओ।"

एक यूजर ने अदनान सामी को टैग करते हुए उन्हें "कैप्टन" कहा, जिस पर सिंगर ने जवाब दिया, "अब 'जनरल' हूं।"

उनका यह जवाब भी सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया।

9 अक्टूबर को रिलीज होगी 'उड़ता तीर'

आकाश कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म 'उड़ता तीर' एक स्पाई कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ सारा अली खान भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Location :  Mumbai

Published :  28 September 2026, 12:53 PM IST

Related News

Advertisement